
केंदुआ बीसीसीएल की पीबी एरिया अंतर्गत केंदुआडीह कोलियरी के खैरा में टीबीईपीएल, एनएसआईपीएल (जेवी) आउटसोर्सिंग के संचालित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां आउटसोर्सिंग के खनन से लोग काफी प्रभावित है। बावजूद भी सरकार के नियमानुसार युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार,खनन प्रकिर्या में नियमीत पानी का छिड़काव,फैलते प्रदूषण की रोकथाम,सुरक्षित ब्लास्टिंग,चिकित्सा,शिक्षा जैसी समस्याओं में मानकों का पालन नही हो रहा है। वहीं इन जटिल समस्याओं के आलोक में खैरा वार्ड संख्यां 11के दर्जनों युवाओं ने गत दिनों धनबाद सांसद ढूल्लू महतो से मिलने उनके कथित आवास चिटाही धाम बाघमारा पहुँचे किंतु सांसद महोदय की अनुपस्थित में उनके निजी प्रतिनिधि ने युवाओं को हर संभव उनकी समस्याओं से उन्हें निजात दिलानेC का पूरा भरोसा दिलाया और कहा कि इस मामले में माननीय सांसद महोदय का जो दिशा निर्देश होगा उससे आप सभी को अवगत कराया जाएगा। मौके पर सागर पासवान,रौशन पासवान,छोटू यादव,सोनू यादव,अजय पासवान,शुभम पासवान,हरिओम कुमार,प्रिंस कुमार,रोहित कुमार,बाल्मीकि,भविष्य कुमार,संजीत कुमार,विकाश कुमार,प्रशांत कुमार,सजल कुमार,सुमित कुमार,रितेश कुमार,तस्लीम,नन्दनसत्यम कुमार,मंजीत,आयुष,दीपक,आकाश,आशीष,धीरज,गोलू,दुर्लभ पासवान इत्यादि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
