
संवाददाता : बरही

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती पर पंचमाधव में संचालित आईलेक्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान आईलेक्स के सभी स्टाफ भी आज बच्चों के साथ बच्चे हीं बन गए और बच्चों के साथ जम कर मस्ती की। सबसे पहले तो सभी टीचिंग और नन टीचिंग स्टाफ ने मिलकर सभी सभी क्लास रूम को डेकोरेट किया। जिसे देखकर सभी बच्चे बहुत हीं खुश हो गए। बच्चे ओर स्टाफ अपने अपने क्लास में सभी बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। साथ हीं साथ सभी टीचर्स ने अपने क्लास के बच्चो को गिफ्ट भी दिए। इसके अलावा बॉयज एकादश और टीचर्स एकादश के बीच आठ ओवर का क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें टीचर्स एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच ओवर के नुकसान पर 69 रन बनाये वहीं जवाबी पारी खेलते सात ओवर में हीं पांच विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर मैच जीत लिया। लड़कियों और महिला स्टाफ के बीच भी वॉलीबॉल का मैच हुआ जिसे लड़कियों की टीम ने जीत लिया। कक्षा -9 और कक्षा -10 की छात्राओं के बीच कब्बडी का मैच आयोजित हुआ जिसे कक्षा -10 ने अपने नाम किया। इसके साथ हीं छोटे बच्चों के लिए म्यूजिक चेयर – जिसमें नर्सरी से संजू, उज्जवल, पीहू, प्रभास राणा, कृष , फ्रॉग रेस – जिसमें एल के जी से चीकू , हर्ष , फैज़ , अनुष्का, श्याम, प्रिशा परी, 100 मीटर रेस – अनुज, जय, रूद्र, निधि, समीर ने बेहतर प्रदर्शन किया। अपनी तो पाठशाला, मस्ती की पाठशाला, आल इज वेल जैसे गानों पर सभी बच्चों ने जमकर डांस किया। विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनायें दीं तथा कहा कि बचपन बहुत अनमोल होता है। इसे जी भर कर जियो। लेकिन साथ हीं साथ अपने उद्देश्य को भी पक्का करो और आगे बढ़ो।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
