• Sun. Mar 15th, 2026

आईआईएम के हॉस्टल में दोनों हाथ बंधा हुआ छात्र का लटकता शव बरामद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 17, 2023

राँची।राजधानी राँची के आईआईएम के हॉस्टल में दोनों हाथ बंधा हुआ छात्र का लटकता शव बरामद हुआ है।यह मामला जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम हॉस्टल का है।जहां सोमवार की देर रात आईआईएम कैम्पस में पांचवे तल्ले स्थित कमरे में छात्र का शव फन्दे से लटका मिला है।युवक की पहचान शिवम पांडे 23 वर्ष के रूप में हुई है।वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

छात्र का दोनों हाथ बंधा हुआ था

फांसी के फंदे से लटकता हुआ छात्र का शव बरामद किया गया। छात्र का दोनों हाथ बंधा हुआ था। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार और नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।वहीं सुबह एफएसएल टीम पहुँचीं और जांच की।उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी सही जानकारी मिल पाएगी। वहीं पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।पुलिस मामले आगे की छानबीन में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *