• Wed. Feb 18th, 2026

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर छठव्रतियों ने मनाया एतवारी छठ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 6, 2022

 

संवाददाता : बरही

रविवार को बरही के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का पर्व एतवारी छठ भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर छठव्रतियों के साथ उनके परिवारजनों ने भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। बरहीडीह छठ नदी घाट सहित बरही के कई जलाशयों में छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। बरही नदी छठ घाट पर पुजारियों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य प्रार्थना की। सूर्यास्त के बाद वहां से वापस आकर व्रती माताओं ने कोसी भरी। बरहीडीह छठ घाट सहित कई अन्य तालाबों पर घर-आंगन, बाग-बागीचा में आस्था का सैलाब उमड़ने से उत्सव जैसा माहौल रहा। आस्था, श्रद्धा व अटूट विश्वास के महापर्व पर व्रती महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य तथा बड़े -बुजुर्ग व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सायंकाल व्रतियां परिवार जनों के साथ टोकरी बांस का दउरा में ठेकुआ, फल, ईख समेत अन्य प्रसाद लेकर पूजन स्थल व जलाशय पर पहुंची। पूजन-अर्चना व चौक बनाकर कलश स्थापित किया। फिर जल में खड़ी होकर व्रती ने वरदान मांगा। इधर विजैया छठ घाट पर श्रद्धालू के साथ बरही पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो कयूम, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, बमबम राम, अनिल कुमार, रंजन कुमार, पंकज कुमार, संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *