• Fri. Mar 6th, 2026

असम में बाढ़ के कहर से अब तक 54 लोगों की मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 18, 2022

असम में बाढ़ के कहर से अब तक 54 लोगों की मौत


असम में बाढ़ से फैली तबाही में राज्य के 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इसके कारण अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है. असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने इसकी जानकारी दी है.

असम में दारांग जिले के सिपाझार इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर बाढ़ का पानी बह रहा है.
दारांग जिला प्रशासन ने बाढ़ को देखते हुए राजमार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है. इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों ट्रक फंसे हुए हैं.

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) ने जानकारी दी है कि राज्य के 28 जिले बाढ़ से प्रभावित है. इन जिलों में 18.94 लाख लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *