
*असम :* असम-मेघालय कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शिलादित्य चेतिया ने आत्महत्या कर ली. खबर के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला अपनी पत्नी की मौत के बाद लिया.

सुसाइड के इस मामले से असम राज्य के गृह विभाग में हड़कंप मच गया. चेतिया वर्ष 2009 के आईपीएस अधिकारी थे. शिलादित्य चेतिया वर्तमान में असम सरकार के गृह सचिव के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गृह विभाग का कार्यभार संभालने से पहले चेतिया असम के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी कार्यरत थे.

जानकारी के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी शिलादित्य चेतिया की पत्नी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं. उनकी पत्नी का गुवाहाटी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान पत्नी की अस्पताल में मृत्यु हो गई. शिलादित्य चेतिया को अपनी पत्नी का जाने का गम बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने कुछ ही समय के बाद बड़ा फैसला ले लिया. उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आत्महत्या कर ली, जहां उनकी पत्नी भर्ती थीं. वहीं, इस खबर के बाद जहां गृह विभाग में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार में शोक की लहर है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
