• Sat. Apr 4th, 2026

अशर्फी अस्पताल में ईलाजरत मरीज को डायलिसिस के लिए संस्था ने उपलब्ध कराया रक्त l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 3, 2024
crescent ad

 

 

सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को संस्था के निरसा प्रखंड उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने सूचित करते हुए बताया कि धनबाद के अशर्फी अस्पताल में एक तिरसठ वर्षीय मरीज भर्ती हैं जिनका दोनों किडनी ख़राब हो जाने के कारण डॉक्टर ने डायलिसिस करने की बात कही हैं और इस प्रक्रिया को करने के लिए एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हैं l

सूचना प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर प्रबंधक से बात कर मरीज के लिए ए पॉजिटिव रक्त प्रदान करने का अनुरोध किया जिसे स्वीकार करते हुए ब्लड सेंटर द्वारा मरीज के लिए रक्त प्रदान कर दी गई l

संस्थापक दिपेश चौहान ने कहा कि हर जरूरतमंद की मदद करना हमारा कर्तव्य है, हमारी संस्था अपनी नीति सेवा ही धर्म के मार्ग पर चलकर अपना लक्ष्य को प्राप्त करेगी और निरंतर देशसेवा के लिए समर्पित रहेगी l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *