• Sat. Aug 29th, 2026

अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 05 अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त

admin's avatar

Byadmin

Aug 29, 2026
crescent ad

 

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के आदेश के आलोक में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर दिनांक 29.08.2026 को नीमडीह थाना अंतर्गत ग्राम जुगीलोंग में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विधिवत छापेमारी की गई।

 

छापेमारी के दौरान 05 अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया। मौके से 2,400 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। बरामद अवैध उत्पाद को नियमानुसार जब्त करते हुए संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी जोखिम एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को देखते हुए आमजनों से अपील है कि वे अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों/स्थानों की सूचना संबंधित विभाग या प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री से संबंधित गतिविधियों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *