• Sun. Mar 8th, 2026

अवैध बालू खनन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर,बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर ट्रेलर जब्त।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 18, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीएम सह प्रभार डीटीओ निशांत कुमार ने सोमवार को बिना चालान के बालू लदे भाग रहे ट्रैक्टर को जब्त कर रामगढ़ चौक थाने को हवाले कर दिया है। इस संदर्भ में एसडीएम निशांत कुमार ने बताया कि प्रशासन की गाड़ी देख ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा जिसे पांच किलोमीटर पीछा कर खड़गवारा बधार से ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जहां ट्रैक्टर चालक वाहन को चालू स्थिति में छोड़कर भागने में सफल रहा जिस कारण एक वृद्ध बाल बाल बचा अन्यथा दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल ट्रैक्टर ट्रेलर को जब्त कर रामगढ़ चौक थाना लाया गया है तथा ट्रैक्टर मालिक पर अवैध बालू खनन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *