
दारू / हजारीबाग
हजारीबाग जिला के दारु थाना अंतर्गत झुमरा चौक से 1 किलोमीटर दूरी पर जोन्हीया गांव में अवैध अंग्रेजी नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्वेदन किया गया। जिसमें मद निषेध एवं उत्पाद विभाग के दारोगा सुमितेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी किया गया। जिसमें एक व्यक्ति आकाश गुप्ता को फैक्ट्री से ही गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुमितेश कुमार के दूरभाष नंबर 9973847685 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया ।इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ज्ञात सूत्रों के अनुसार यह अवैध अंग्रेजी नकली शराब की फैक्ट्री कई वर्षों से चल रहा था और कई बार छापामारी होने के बाद भी कारोबार होते ही रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि इस शराब के कारोबार में कई लोग संलिप्त हैं। जो यह नकली शराब बिना रोक-टोक के दारू ,झूमरा, चुरचू, इचाक, टाटीझरिया, बिष्णुगढ़ सहित हजारीबाग जिले अलावा कई अन्य स्थानों पर भी अवैध नकली अंग्रेजी शराब आपूर्ति की जा रही है। वहीं विभाग बेखबर रहती है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
