• Mon. Feb 16th, 2026

अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों पर बिहार सरकार विफल, पटना मे अल्पसंख्यक सम्मलेन जल्द, अल्पसंख्याको के हालात पर विचार।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पटना -: राष्ट्रीय लोक जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से राष्ट्रीय अध्यक्ष सिप्ते मोहम्मद जाफरी ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। इसमे बताया की आगामी लोक सभा चुनाव मे अल्पसंख्यको के मुद्दों पर होगी विशेष चर्चा की।

वही एस एम जाफरी ने बताया की नितीश कुमार सरकार अल्पसंख्यकओ के लिए कार्य करने मे असफल रही है इसलिए इस बार जनता मन बना चुकी है कि लोकसभा चुनाव मे इन्हे जवाब दिया जाए।

एस एम जाफरी ने कहा की नीतीश कुमार गठबंधन को इस बार के चुनाव मे कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है इसलिए बार बार दिल्ली पहुँच कर अपने आप का बचाव का तरीका ढूंढ रहे है और इंडिया गठबंधन मे नीतीश कुमार को सयोजक बनाने मे कई मीटिंग करनी पड़ी।

एस एम जाफरी ने कहा की एन डी ए इस बार 350 पार होगी बिहार मे शिक्षा के लिए क्या काम हुए है पिछले इतने सालो मे ये जनता और मीडिया बहुत अच्छे से जानती है शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी क्या किया है नीतीश कुमार सरकार ने इन्हे समझने की जरूरत है। राष्ट्रीय लोक जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम जाफरी ने बताया की दिल्ली मुंबई लखनऊ पटना मे अल्पसंख्यक सम्मलेन जल्द आयोजित किये जायेंगे जिसमे अल्पसंख्याको के हालात पर विचार किये जायेंगे और अल्पसंख्यक समाज के लिए कुछ नई नीतियों पर मंथन किया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *