• Wed. Apr 1st, 2026

अलग अलग सड़क हादसे में तीन की मौत, एक जख्मी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2022

धनबाद में सड़क दुर्घटना हुई है. अलग अलग इलाके में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत हो गयी है. कतरास थाना क्षेत्र और बलियापुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई है.

crescent ad

धनबादः जिला में दो अलग अलग सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ है. बलियापुर थाना क्षेत्र के हीरक रोड स्थित किरण बिहार कॉलोनी के पास बोरिंग ट्रक से हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. वहीं कतरास थाना क्षेत्र के राहुल चौक के पास ट्रक से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया. दोनों मामलों में पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

बुधवार रात पलानी पंचायत गुलूडीह गांव के रहने वाले साहिल कुमार गोप और कहलडीह मोड़ धोखरा के रहनेवाले संतोष कुमार रवानी मेला घूमने के लिये घर से निकले थे. सरायढेला स्थित स्टील गेट से दोनों मेला घूमकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. बलियापुर थाना के हीरक रोड स्थित किरण विहार कॉलोनी के पास बोरिंग ट्रक लगी हुई थी. बोरिंग वाहन में खलासी नहीं था और ड्राइवर बोरिंग वाहन को आगे पीछे कर रहा था. लोगों का कहना है कि बोरिंग वाहन को बैक करने के दौरान दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए. बोरिंग वाहन में खलासी नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद दोनों को SNMMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.देखें वीडियोदूसरी घटना कतरास थाना के राहुल चौक की है. बताया जा रहा है कि मेला घूमने गए दो युवक सड़क पर बाइक से रॉन्ग साइड से जा रहे थे. इस दौरान वो ट्रक की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक को पुलिस के द्वारा SNMMCH अस्पताल भेज दिया गया गया है. वहीं पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *