

संवाददाता : बरही
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आम बजट पेश किया है। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बरही प्रखंड अंतर्गत केदारुत पंचायत के मुखिया सरिता देवी ने कहा कि हर वर्ग का सम्मान, सबका रखा गया है ध्यान। ग़रीब कल्याण एवं भारत कल्याण तथा नारी शक्ति को मजबूत करने को लेकर कई विकल्प पेश किए गए है।।अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में हर चीज पर चर्चा की गई है। इस बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं। किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा गया है। आज हम अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में एक आत्मविश्वासी देश बन गए हैं। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। नारी शक्ति महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना लाई गई है, इसके तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सौभाग्य मिलेगा। पूरे बजट में विकसित भारत का रोड मैप पेश गया है। यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था ऊपर ले जाने एवं भारत के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com