• Fri. Mar 6th, 2026

अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नोमा में युवाओं ने निकाला जुलूस,जय श्री राम के नारे से गुंजा इलाका

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 21, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय के हलसी प्रखंड के नोमा में अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व देश के साथ-साथ पूरे बिहार में हर्ष उल्लास का माहौल है। जगह-जगह राम भक्तों द्वारा रामधुनी महायज्ञ, जुलूस, झांकी निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को नोमा में युवाओं में जुलुस झांकी निकाला।युवाओं के हाथों में धर्म ध्वज ,‌ ढोल गाजे बाजे एवं जय श्री राम के नारे लगाते हुए राम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकालकर पूरे नगर भ्रमण करते हुए पुनः राम जानकी ठाकुरबाड़ी पहुंचे। इसके बाद 72 घंटे के रामधुनी महायज्ञ प्रारंभ कर दी गई। इस दौरान जय श्री राम के जयकारों में पूरा नोमा का वातावरण गुंजमान हो गया। वही मौके पर उपस्थित सिरखिंण्डी पैक्स अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, रविन्द्र सिंह,राजाराम सिंह, शैलेंद्र सिंह, टुन सिंह कुमोद सिंह ,सुधीर सिंह, मंटू सिंह ,बबलू सिंह, विनोद सिंह नागेंद्र पांडे ,सुधीर त्रिपाठी ,अनंत रंजन ,ब्रजेश एवं समस्त नोमा ग्राम वासी उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *