• Sun. Mar 8th, 2026

अयोध्या में पूजित अक्षत कलश मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय रामगढ़ चौक पहुंचा।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या में पूजित अक्षत कलश मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय रामगढ़ चौक पहुंचा। जहां पूजित अक्षत कलश का विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। जिसको लेकर बजरंग दल जिला सनयोजक श्याम कुमार ने बताया कि पूजित अक्षत को प्रखंड के सभी गांव में सनातनी घरों में वितरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत 1 जनवरी से 15 जनवरी तक होगी तथा सभी अक्षत के अलावा प्रभु श्री राम मंदिर का चित्र देते हुए अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु राम लला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील किया गया। इस मौके पर रणबीर कुमार, सोनू कुमार, भोला कुमार, प्रवीण कुमार, राजू कुमार अनुराग कुमार भी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *