• Mon. Feb 16th, 2026

अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट फिरोज खान,अब इस दुनिया में नही रहे ”भाबी जी घर पर हैं” सीरियल से वे घर घर तक पहुंचे थे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 24, 2024

 

 

नयी दिल्ली :सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के नाम से मशहूर फिरोज खान अब दुनिया में नहीं रहे। मशहूर टीवी एक्टर फिरोज खान के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया गया।

 

”भाबी जी घर पर हैं” से मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले फिरोज खान ने गुरुवार को यूपी के बंदायू में आखिरी हिचकी ली। उनके निधन हो जाने की फैली खबर के बाद से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग बेहद दुखी हैं।

 

महानायक अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट फिरोज खान ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। वह ‘भाबीजी घर पर हैं!’, ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘साहब बीबी और बॉस’, ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ और ‘शक्तिमान’ में नजर आये थे। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने अंदाज में शोक प्रकट कर रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *