
अध्यक्ष उमेश कुमार दांगी सचिव कृष्णा राम व कोषाध्यक्ष बने रितेश ठाकुर
बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट
बड़कागांव(हजारीबाग)-अमर शहीद जगदेव विचार मंच का पुनर्गठन मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में किया गया। जिसका संचालन पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद ने किया । जिसमें सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, अध्यक्ष उमेश कुमार दांगी, सचिव कृष्णा राम, कोषाध्यक्ष रितेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी शिव शंकर कुमार , प्रचार प्रसार मंत्री भीखन महतो, कार्यालय मंत्री मुखिया संघ अध्यक्ष मुखिया रंजीत कुमार, संरक्षक मुकुट धारी महतो, डॉक्टर बालेश्वर महतो, टूकेश्वर प्रसाद, प्रोफेसर कीर्ति नाथ महतो, जय नारायण प्रसाद, प्रमुख फुलवा देवी, बड़कागांव मध्य जिला परिषद सुनीता देवी, पूर्वी जिला परिषद गीता देवी, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य आश्मीन निशा, प्रो. सुरेश महतो , तुलेश्वर राम , उपाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद, कृष्णा साहू, उपसचिव अख्तर हुसैन, कविता देवी, संगठन मंत्री मेवालाल नाग, सह मीडिया प्रभारी आनंद राज , कार्यकारिणी सदस्यों में संदीप कुशवाहा, योगेंद्र महतो, ललिता देवी, पूनम कुमारी, महेंद्र कुशवाहा, अशोक कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार मेहता, जागेश्वर प्रजापति, देवनाथ कुमार, सनित कुमार, सुनील कुमार, वीरू ठाकुर , सनवीर कुमार, सत्यदेव कुमार , सरोज कुमार ,बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सभी निर्वाचित मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य जो 90% के अंतर्गत आते हैं वह पदेन व विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे पद धारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को मिलाकर कुल 101 सदस्यों का कमेटी होगा । परिस्थिति को देखते हुए समिति की संख्या बढ़ाई जाएगी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष रितेश ठाकुर को पूर्व कोषाध्यक्ष ने जगदेव विचार मंच के बैंक ऑफ इंडिया का बैंक पासबुक चेक बुक बुक सौंपा। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर ललिता कुमारी ने की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश दांगी ने कहा कि मैं अपने कर्तव्यों का निर्वाहन आप सभी के सहमति से करूंगा और शोषित, पिछड़े व दलित समाज को को जागरुक कर संगठित करूंगा। तथा आगामी 7 फरवरी को अमर शहीद जगदेव प्रसाद का जयंती समारोह भव्य होगा । इसके लिए कमेटी जिम्मेवारी के साथ तत्पर रहेगी साथ ही अर्थ की व्यवस्था के लिए सभी लोगों को आगे आकर भाग लेना होगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
