• Thu. Mar 5th, 2026

अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

बलियापुर/ सिन्दरी : प्रयास इंडिया के अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन 21 नवम्बर को बी.आई.टी. सिंदरी के देशपांडे सभागार में किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय में नए आए सत्र 2022 के छात्रों को प्रयास इंडिया के बारे में बताया गया। छात्रों को बताया गया कि प्रयास इंडिया सिंदरी और इसके आस पास के क्षेत्र में रह रहे बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। इसके साथ साथ संस्था रक्तदान कार्यक्रम, सफाई अभियान जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन करती है। अंत में छात्रों को यह बताया गया की किस तरह वो इस संस्था से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रयास इंडिया की दो छात्राएं जिन्होंने इस सत्र में नामांकन लिया है ने प्रयास के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे प्रयास इंडिया और इसके स्वयंसेवक छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तत्परता से कार्य करते हैं। कार्यक्रम के बाद छात्रों में संस्था से जुड़ने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास इंडिया के सभी स्वयंसेवकों का योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *