• Thu. Mar 19th, 2026

अपने जीवन को बेहतर करना है तो,खूब पढ़ो,खूब बढ़ो:प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 20, 2024

 

बड़कागांव। 20 सालों से बड़कागांव में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रथम वार्षिक परीक्षा का परिणाम स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम की अध्यक्षता में घोषित किया एवं कुलदीप कुमार के द्वारा संचालन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि खूब पढ़ो, खूब बढ़ो अगर आप अपने जीवन को बेहतर करना चाहते हैं तो, शिक्षा के साथ समझौता नहीं करना होगा। निदेशक कुलदीप कुमार ने कहा की निरंतर अध्ययन और अभ्यास करने से विद्यार्थी अपने जीवन में सफल होता है। परीक्षा में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सीनियर क्लास में प्रथम श्रेणी से नजीर हुसैन, पल्लवी रानी, सरवन कुमार, माही कुमारी, काजल कुमारी, उपेंद्र कुमार, समन आरजू।द्वितीय श्रेणी में काजल कुमारी, प्रिया भारती,सुमित कुमार,संदीप कुमार, ज्योति कुमारी,जयराम कुमार,रितिका रानी।तृतीय स्थान में अनुराधा कुमारी, रिया कुमारी, कुंदन कुमार,खुशी कुमारी, निशु कुमारी,पवन कुमार,रितिका कुमारी, चंदा कुमारी, नुसरत सबा,अनमोल कुमार।जूनियर क्लास में कशिश कुमार,। अंत में स्कूल के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बेहतर करने की शुभकामनाएं दिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *