
*अपनी हीं राशि कन्या में 21 अगस्त को आएगा बुध, 67 दिन रहेगा गोचर।*
ग्रहों में राजकुमार और बुद्धि, धन, व्यापार, शिक्षा का प्रतिनिधि ग्रह बुध इस बार लंबी अवधि के लिए स्वराशि कन्या में रहने वाला है। बुध का एक राशि में भ्रमणकाल एक माह का होता है किंतु इस बार अपनी राशि कन्या में बुध दोगुनी से ज्यादा अवधि तक रहने वाला है। बुध 67 दिन कन्या राशि में रहेगा। इस दौरान अस्त-उदय के साथ वक्री-मार्गी भी होगा।

*अपनी राशि कन्या में 21 अगस्त को आएगा बुध, जानिए असर*

*ऐसा रहेगा गोचर*
बुध 21 अगस्त 2022 को रात्रि में 2 बजकर 4 मिनट पर अपनी ही राशि कन्या में गोचर प्रारंभ करने वाला है। बुध 10 सितंबर को प्रात: 9.11 बजे कन्या राशि में ही वक्री हो जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को प्रात: 7.55 बजे बुध पश्चिम में अस्त हो जाएगा और 1 अक्टूबर को प्रात: 7.32 बजे बुध पूर्व दिशा में उदय हो जाएगा।
*भ्रमणकाल कुल 67 दिनों का*
इसके बाद 2 अक्टूबर को दोपहर 2.39 बजे बुध पुन: मार्गी हो जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को पूर्व दिशा में अस्त हो जाएगा। फिर 26 अक्टूबर को दोपहर 1.55 बजे तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस प्रकार बुध के गोचर के कारण इसका कन्या में भ्रमणकाल कुल 67 दिनों का हो जाएगा।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
