
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी प्रखण्ड क्षेत्र के टंडवा – केरेडारी मुख्य पथ पर लोयसुकवार भदईखाप चौक से आगे एक तेज रफ़्तार से आ रही एक अनियंत्रित बारह चक्का ट्रक जेएच 02 एवी 9752 ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक पर सवार महिला पूनम देवी उम्र लगभग 24 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मृतिका के पति राजेन्द्र गंझु व एक वर्षीय बच्चे को भी आंशिक चोट आई है| उक्त घटना बुधवार को दोपहर करीब पौने दो बजे की है व मृतिका केरेडारी थाना क्षेत्र के ही अति सुदूरवर्ती निरी गाँव की है| इस दुखद घटना से बेहद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे आवागमन भी बाधित रहा| इस घटना की सुचना मिले पर केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसे आक्रोशित ग्रामीणों ने जबर्दस्त नारेबाजी कर भगा दिया| ग्रामीण केरेडारी क्षेत्र में नो एंट्री होने के बावजूद भारी वाहनों के परिचालन होने से खासे नाराज दिखे और ग्रामीणों का साफ कहना था ही जब इस क्षेत्र में ट्रक हाइवा का के परिचालन पर 2019 से ही रोक लगा है तो आखिर किसकी सह पर भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है| केरेडारी सीओ रामरतन बर्णवाल,प्रमुख सुनीता सेवी,आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष बैजनाथ महतो,रामेश्वर साहू,घटनास्थल पर पहुंचे व बातचीत किया। खबर लिखे जाने तक कोई वार्ता नहीं हुआ था।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
