• Sat. Mar 14th, 2026

अदाणी फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच बांटे 250 कंबल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2023

 

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने गुरुवार को ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से गोंदलपुरा, गाली, बलोदर और रुदी गांव के करीब ढाई सौ ग्रामीणों को कंबल प्रदान किया गया। कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। मौके पर परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दूबे ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन इस क्षेत्र में अपने सामाजिक दायित्वों के तहत लगातार जनकल्याण के कार्यों के लिए अग्रसर है। आने वाले समय में भी फॉउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कार्य करने की योजना है। कार्यक्रम में गोंदलपुरा के मुखिया वासुदेव यादव, गंगा कॉपरेटिव सोसायटी की अध्यक्ष प्रभा देवी, डीजीएम संजय कुमार, सेवानिवृत डीएसपी सूर्य कुमार सिंह आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *