• Sat. Mar 14th, 2026

अदाणी फाउंडेशन के द्वारा 85 मरीजों का किया गया निशुल्क इलाज एवं दी गई दवा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 11, 2023

 

बड़कागांव- कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत गोंदलपुरा खनन परियोजना के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन के द्वारा अम्बाजीत मध्य विद्यालय परिसर में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें 85 मरीजों का इलाज एवं निशुल्क दवा दी गई। इस अवसर पर हजारीबाग के जेनरल फिजिशियन डॉ विजय चैतन्य के नेतृत्व में पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम ने ग्रामीणों को कई तरह की चिकित्सकीय सुविधाएं निशुल्क प्रदान की। सुबह 11:00 बजे से दिन भर चले इस कैंप में महिलाएं, ग्रामीण और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गयी।

इस कैंप में ग्रामीणों ने सर्दी, जुकाम, कमर दर्द, पैर दर्द और आंखों के सम्बन्ध में शिकायत की। डॉक्टर ने ग्रामीणों को ठंड और शीतलहर से बचते हुए कामकाज करने की सलाह दी। साथ ही ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, वजन, धड़कन और नब्ज को भी जांचा और उनके सामान्य शारीरिक फिटनेस की जानकारी ली।
डॉक्टर ने कहा कि ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे तरह-तरह के वायरल और दूसरी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *