
अंतर्कथा प्रतिनिधि
लखीसराय -: हलसी थाना क्षेत्र सिकंदरा शेखपुरा मुख्य मार्ग मतासी हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार को सुबह को लगभग 6:30 बजे बाइक व अज्ञात ट्रक के चपेट मे आने से एक युवक की हुई मृत्यु हो गई। उपस्थित ग्रामीण ने बताया कि सुबह को 6:30 बजे युवक अपने घर मतासी से किसी कार्यवश अपने बाइक से सिकंदरा जा रहा था। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया की युवक की छोटी बहन सीमा देवी गर्भवती महिला थी, जो निजी अस्पताल सिकंदरा में ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दी थी, जिसको लेकर युवक निजी अस्पताल खाना एवं पैसा पहुंचाने को लेकर जा रहा था, तभी सिकंदरा शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के समीप अज्ञात्मक के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण धीरे-धीरे एकत्रित होने लगे और शव को जीवित समझकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया, जहां डॉक्टर इलाज करने से पूर्व ही युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की पहचान मतासी गांव निवासी पिता देवेंद्र मंडल के 26 वर्षीय पुत्र बलराम कुमार के रूप में हुई है। मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया तथा मृतक के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वही ग्रामीण ने बताया बलराम कुमार टाइल्स मिस्त्री था और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था मिली जानकारी के अनुसार मृतक बलराम कुमार चार भाई था जो अपने माता-पिता का दूसरे नंबर पर मृतक बलराम कुमार था।मृतक के पिता देवेंद्र मंडल भी मजदूरी का काम किया करते हैं जो पूरा परिवार का भरण पोषण मजदूरी करके ही करता था। मृतक बलराम कुमार की बहन सिकंदरा निजी अस्पताल में डिलीवरी को लेकर भर्ती थी जो ऑपरेशन को लेकर मृतक बलराम कुमार पैसा लेकर निजी अस्पताल जा रहा था लेकिन जाने के क्रम में ही मुख सड़क पर चढ़ने के के समय मातासी हनुमान मंदिर के समीप तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई व युवक बलराम कुमार का मृत्यु हो गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
