• Tue. Mar 3rd, 2026

अगर आपकी विवाह में हो रही है देरी तो रोज करें इन 5 मंत्रो का जाप, जल्द हीं मिलेगा जीवनसाथी।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 28, 2022

*अगर आपकी विवाह में हो रही है देरी तो रोज करें इन 5 मंत्रो का जाप, जल्द हीं मिलेगा जीवनसाथी।*

*शीघ्र विवाह हेतु सरल उपाय*

हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे की समय पर विवाह हो जाए, लेकिन कई बार लग्न कुंडली में ग्रहों की स्थिति ऐसी होती है कि विवाह लायक परिस्थितियां निर्मित नहीं हो पाती है। यदि आप भी अपने विवाह में देरी को लेकर चिंतित है तो इसके लिए कुंडली में मांगलिक दोष, बृहस्पति और शुक्र ग्रह की खराब स्थिति आदि कई वजह हो सकती है। यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रह दोष के कारण विवाह में देरी हो रही है तो व्रत, तंत्र-मंत्र व ज्योतिष उपाय के जरिए इन दोषों को दूर किया जा सकता है। यहां जानें शीघ्र विवाह के सरल उपाय –

यदि आपके विवाह में भी देरी हो रही है तो रोज इस मंत्र का जाप सुबह करना चाहिए। मंत्र जाप से पहले स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनना चाहिए और इसके बाद इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

*मंत्र-1*

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।

*मंत्र-2*

“ॐ गं गणपतये नमः”

बुधवार के दिन पीतल से बनी गणेश जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करने के बाद पूजा करना चाहिए और इस मंत्र का जाप 21 बार करना चाहिए। इससे सभी दोष दूर हो होते हैं और जल्द विवाह होता है। जाप के बाद पंचामृत को पीपल के पेड़ पर अर्पित कर देना चाहिए।

*मंत्र-3*

“ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा”

इस मंत्र का जाप मंगलवार के दिन करना चाहिए। घर में लक्ष्मी जी के साथ में भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद विधि विधान से पूजा करना चाहिए और इस मंत्र का 21 बार जाप करने से जल्द विवाह योग निर्मित होता है।

*मंत्र-4*

“ॐ श्रीं वर प्रदाय श्रीं नमः”

इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, इसलिए इस मंत्र का जाप भगवान शिव के पसंदीदा दिन यानी सोमवार को करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते हुए 5 बार माला फेरें। इस मंत्र का जाप सिर्फ कन्याओं को ही करना चाहिए।

*मंत्र-5*

“क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा”

इस मंत्र का 108 बार जाप करने से भी जल्द विवाह का योग बनता है। इस मंत्र का जाप करने से भगवान श्रीकृष्ण जल्द प्रसन्न होते हैं।

*मंत्र-6*

“ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:”

हर गुरुवार को इस मंत्र का उच्चारण करते हुए 5 माला फेरना चाहिए। इससे अविवाहित जातकों का विवाह शीघ्र होता है।

_______?☀️??️?________

विशेष-प्रदत्त जानकारी व परामर्श शास्त्र सम्मत् दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति मात्र है कोई भी कार्य किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेकर ही करें…
_______________________________

?️????????️


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *