• Sun. Mar 15th, 2026

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का कर्तव्य बोध दिवस 23 को

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2023

 

 

हजारीबाग अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संपूर्ण देश में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक शिक्षक एवं विद्वतजन कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन करती है। इसी दृष्टि से विनोबा भावे विश्वविद्यालय इकाई के तत्वावधान में 22 जनवरी को दामोदर वैली कारपोरेशन(डीवीसी) के सभागार में पूर्वाहन 11:30 से कर्तव्य बोध दिवस के रूप में एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक विनोबा भावे विश्वविद्यालय पीजी हिंदी विभाग के डाॅ सुबोध सिंह शिवगीत, विनोबा भावे विश्वविद्यालय पीजी जंतु विभाग के डॉ मनोज कुमार होंगे।इस आशय की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश रविदास , महामंत्री डॉ मृत्युंजय प्रसाद एवं संगठन मंत्री भोला नाथ सिंह ने दी। बताया गया कि महासंघ यह कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर एक सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष यह आयोजन केवल शिक्षकों के ही कर्तव्य भाव जागरण तक सीमित नहीं है अपितु यह सभी समाज जनों के मन में भी अपने कर्तव्य का स्मरण कराने में सहायक होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *