• Sun. Mar 22nd, 2026

अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति का पुनर्गठन किया गया प्रभु राम अध्यक्ष व शंकर भुईयां सचिव बने

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 8, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति का प्रखंड स्तरीय बैठक बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम एवं संचालन मोती भुइयां ने किया। बतौर मुख्य अतिथि रूप में प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां उपस्थित हुए।
सर्व सहमति से अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति बड़कागांव पुनर्गठन किया गया।
जिसमें प्रभु राम का कार्यकलाप को देखते हुए पुनः प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव शंकर कुमार भुईयां व आलोक कुमार नागमणि को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
मौके पर हेमंत भुइयां ने कहा की समाज का विकास करना है तो हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा और शराब को छोड़ना होगा। मौके पर उपस्थित मिडिया प्रभारी संजय भुईयां, पूर्व सचिव महावीर राम, खेमलाल भुईयां, फुलचंद भुईयां,गिरजा भुईयां, नंदकिशोर भुईयां,दुखन भुईयां,सरजू भुईयां, मोतीराम भुईयां ,बानेशवर भुईयां, बिनोद भुईयां, प्रेम भुईयां, फुलेश्वर भुईयां,गांगो भुईयां, महेश भुईयां, भुनेश्वर भुईयां दशरथ राम,नरेश राम, रामचंद्र भुईयां, बैजनाथ राम,सीटा भुईयां,अरूण भुईयां, राजेश भुईयां,नीरज भुईयां, दशरथ राम, अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *