
*समाज के लोगों से ढुल्लू महतो और चंद्रप्रकाश के लिए मतदान का किया अपील*

धनबाद:/अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासभा धनबाद जिला की ओर से धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो एवं गिरिडीह प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को अपना समर्थन दिया है पक्ष तथा समाज के लोगों से अपील किया है कि एनडीए के पक्ष में मतदान करे।

इस मौके पर बुधवार को धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के बड़े भाई शरद महतो से धानूक उत्थान महासभा धनबाद जिला के अध्यक्ष दिनेश दिवान के नेतृत्व में मिलकर अपना समर्थन जताया है।
इस अवसर पर ढुल्लू महतो के भाई शरद महतो तो धानुक समाज के प्रतिनिधि को आश्वास्त किया कि आने वाले समय में जिस तरह से आप लोगो ने ढुल्लू महतो के प्रति अपनी आस्था जताया है इस तरह हम भी आप के समाज के लोगो के लिए सुख दुख में खड़े रहेंगे ।
मालूम हो कि धनबाद जिला में धानुक जाति की आबादी लगभग 45000 की है जो भाजपा और नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना विश्वास जताया है ।इस मौके पर
धनबाद जिला धानुका उत्थान महासंघ जिला अध्यक्ष श्री दिनेश दीवान वरिष्ठ नेता हरभजन महतो प्रेम शंकर मंडल उचित महतो गोविंद रावत शीशम रावत प्रमोद मंडल सकलदेव राय महादेव रावत साधु रावत कामेश्वर मंडल नुनु रावत रूपेश कुमार रणजीत सिंह बबलू मंडल सरवन मंडल नेपाली मंडल पिंटू मंडल प्रभु मंडल मोहन मंडल राजेश मंडल गुड्डा मंडल पिंटू मंडल सैकड़ो धानुक समाज के लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
