• Tue. Mar 24th, 2026

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का 55वॉ राष्ट्रीय महाधिवेशन संपन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

हजारीबाग:अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का 55वॉ राष्ट्रीय महाधिवेशन संत कोलंबस मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय ध्वज रोहन कर व द्वीप प्रज्जवलित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ,राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण कुशवाहा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमन कुशवाहा ने किया।मंच संचालन प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमन कुशवाहा वह राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण कुशवाहा को प्रमाण पत्र देकर गुलदस्ता मोमेंट एवम माला पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को शपथ ग्रहण कराया गया। मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि कुशवाहा समाज के सभी सदस्यों को एकजुट होकर अपनी पहचान को पुनः जागृत करते हुए राज्य व देश में अपना पहचान बनाने का कार्य करें ताकि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति कुशवाहा समाज का मजबूत हो सके तभी अपना अधिकार और हक मिलेगा राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि हमारा समाज बहुत पिछड़ा हुआ था लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ गया है साथ ही हम लोग को आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की जरूरी है संस्थापक कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बबलू कुशवाहा ने कहा कि हजारीबाग में दो-दो विधायक थे लेकिन हम लोग राजनीतिक क्षेत्र में काफी पीछे हो गए हैं आने वाले समय में झारखंड में हमारा 15 विधायक होंगे इसके लिए हम कुशवाहा बंधु राजनीतिक क्षेत्र में कम करें कि 2025 में 15 विधायक देने का काम करेंगे मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिगंबर मेहता , सुनील मेहता ,प्रदेश रेणु देवी प्रदेश सचिव अर्जुन मेहता जिप सदस्य रेणु देवी, युवा नेता गौतम कुमार, निर्वाचन पदाधिकारी अलका साहनी, जिला अध्यक्ष सूरज कुशवाहा हजारीबाग, व्यवस्थापक राजकुमार उर्फ बबलू कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा चूड़ामणि कुशवाहा प्रयाग महतो रांची, बजरंग महतो खूंटी, सोनू वर्मा कोडरमा, जागेश्वर दांगी रामगढ़, भरत मेहता बोकारो, अजीत कुमार कुशवाहा पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष बबलू कुशवाहा अजीत कुशवाहा निशांत सिंह प्रखंड अध्यक्ष सुनील तलवार प्रयाग कुशवाह ओमप्रकाश मेहता युवा युवा जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा सुनील कुशवाहा समेंत बिहार उत्तर प्रदेश हरियाणा छत्तीसगढ़ दिल्ली समित के राज्यों के कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *