• Sun. Mar 15th, 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने चित्रांश परिवार की मजबूती के लिए की बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 21, 2023

दारू (हज़ारीबाग)- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद ने शनिवार को दारू बक्शीडीह में भैया सुमित के कार्यालय में चित्रांश परिवार के सदस्यों के साथ एक बैठक की। बैठक में कायस्थ परिवार की एकजुटता और मजबूती पर बल दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि कायस्थ महासभा की दारू उपसमिति बहुत ही सक्रिय है और यहां के चित्रांश हर बडी गतिविधि में सक्रिय भागीदारी निभाते आये है। महिला चित्रांश समिति को गठित कर उन्हें भी एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। यहां के महिला चित्रांश भी काफी सक्रिय रहती है। अध्यक्ष अपनी टीम के साथ शनिवार को सभी चित्रांश के घर जाकर उनसे मिले और एकजुट होने का आह्वाहन किया । इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष भैया संतोष कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा,अनूप कुमार सिन्हा, , भैया कृपानंद प्रसाद,युगल किशोर प्रसाद, राकेश कुमार, राजन सिन्हा, रौशन सिन्हा, भैया सुमित सिन्हा, परवीन सिन्हा, भैया मिलन , रश्मि सिन्हा, पुष्पा सिन्हा आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *