
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत नीमा गांव में 24 घंटे के अखंड रामधुनी को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में ढोल बाजे एवं कुल 111 कुमारी कन्याओं महिलाओं ने एवं महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर नंगे पांव चलकर श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी स्थित कुआं से जल भर गया। मौके पर उपस्थित ब्राह्मण साधु शरण मिश्रा एवं यजमान के रूप में दिनेश केवट एवं उनके अर्धांगिनी बढ़ती देवी के द्वारा संपन्न किया गया। वही कलश यात्रा में झांकी के रूप में स्वरूप राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, शंकर के द्वारा भाव स्वागत के साथ यह कलश यात्रा निकली। गर्मी को देखते हुए रास्ते में शरबत, नींबू पानी, फल इत्यादि कलश ले जाने वाले कन्याओं संग महिलाओं को प्रसाद स्वरूप दिया गया। हलसी थाना अध्यक्ष विजय कुमार के द्वारा प्रशासनिक तौर से भी सुरक्षा दी गई। इस मौके पर उपस्थित सिरखिंण्डी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लाल बहादुर केवट, समाज सेवी मनोज सिंह, रोहित कुमार, संजय केवट, अवधेश कुमार, निरंजन कुमार समस्त नीम ग्राम वासी उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
