
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-जब जमुई बढ़ेगा तो बिहार बढ़ेगा और बिहार बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा उक्त बातें शनिवार को अंबेडकर चौक पर कांग्रेस की ओर से लोगों के बीच जनसंवाद कार्यक्रम में कही गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदयशंकर झा ने किया और संचालन प्रखंड अध्यक्ष निमोई चक्रवर्ती ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता आई पी गुप्ता उपस्थित हुये। जनसंवाद कार्यक्रम में आई पी गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि जब जमुई बढ़ेगा तो बिहार बढ़ेगा और बिहार बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी में तीन हजार कारखाना बंद हो गई जिसके कारण हजारों लोग बेरोजगारी हो गये। बिहार की योजना आज लोगों तक नही पहुंच पाती है जिसके कारण उसे योजना का लाभ नही मिल रहा है। उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ वादा किया लेकिन उस वादा को आज तक पूरा नही किया गया। स्थानीय स्तर पर उन्होनें कहा कि जब जनता वास्तव में उदासीन हो जाती है तो जनप्रतिनिधि उसकी बात नही सुनती है। उन्होनें कहा कि लोग किसी के कहने पर वोट करती है। जिस दिन लोग अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर वोट करे तो कभी भी उनके सामने समस्या उत्पन्न नही होगी। उन्होनें सांसद चिराग पासवान को लेकर कहा कि लोग उन्हे चमकाने का काम करते है। मौके पर सुभाष कुमार यादव,प्रिंस कुमार,आनंद कुमार,अरूण सिंह,यूथ कांग्रेस के राजकमल यादव,विनय यादव,योगेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
