• Sun. Mar 15th, 2026

अंबा प्रसाद ने विधानसभा में रखी पतरातू, बड़कागांव व केरेडारी के सभी पंचायतों में दस-दस डीप बोरिंग कराने की मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने पतरातू, बड़कागांव व केरेडारी के सभी पंचायतों में दस-दस डीप बोरिंग कराने की मांग विधानसभा में रखी। इस दौरान विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी व बड़कागांव तथा रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड खनन प्रभावित क्षेत्र है जहां कई कोयला कंपनियों खनन का कार्य कर रही है व खनन क्षेत्र में जल स्तर काफी नीचे चला गया है जिसके कारण चापाकल बोरिंग करने पर भी पानी नहीं निकलता है। जबकि चापाकल बोरिंग सफल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए डीप बोरिंग कराना ही एकमात्र उपाय है। इस संदर्भ में विधायक ने खनन प्रभावित क्षेत्र हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी व बड़कागांव तथा रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड के निवासियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी पंचायतों में दस-दस डीप बोरिंग कराने की मांग विधानसभा में रखी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *