• Sun. Mar 8th, 2026

हिंदू राष्ट्र संकल्प यात्रा पर निकले अजय दास का सदर विधायक ने किया स्वागत, सफलतम यात्रा की ईश्वर से की कामना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 8, 2022

हिंदू राष्ट्र संकल्प यात्रा पर निकले हजारीबाग के सनातन धर्म प्रेमी अजय दास का मंगलवार की सुबह सदर विधायक कार्यालय के सामने विधायक मनीष जायसवाल ने भगवा वस्त्र ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। अजय दास की यह धार्मिक पदयात्रा हजारीबाग से काशी विश्वनाथ तक होगी। मौके पर एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम- जय श्री राम, हर हर महादेव और जय श्री राम के नारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा। विधायक मनीष जायसवाल ने भी अपने हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए अजय दास की यात्रा को रवाना किया। इस दौरान राष्ट्रप्रेमी लोगों की एक बड़ी भीड़ भी अजय दास के साथ ढोल- तासे और गाजे – बाजे के साथ नारा जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहा था ।

विधायक मनीष जायसवाल ने उनके सफतलम यात्रा के लिए ईश्वर से कामना किया साथ ही यात्रा मंगलमय हो और यात्रा का पुनीत उद्देश्य सफल हो इसकी भी कामना की ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *