• Thu. Mar 19th, 2026

हर साल ५ अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 5, 2022

 

*World Teacher’s Day : शिक्षा और शिक्षक दोनों की ही हमारी जिंदगी में बहुत अहमियत होती है। दुनियाभर के टीचर्स को सम्मानित करने के लिए हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता हैं। भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर के दिन मनाया जाता है। भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महान व्यक्ति का जन्म हमारे देश में इसी दिन हुआ था।*

*विश्व शिक्षक दिवस शिक्षकों के सम्मान में मनाया जाने वाला विश्व स्तरीय कार्यक्रम है। जिसकी शुरुआत साल 1994 से हुई थी। साल 2022 में 28 वां अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाएगा।*

*5 अक्टूबर, 1966 को पेरिस में एक सम्मेलन का आयोजन हुआ था जिसमें ‘टीचिंग इन फ्रीडम’ संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस संधि में शिक्षकों के अधिकार, जिम्मेदारी, भर्ती, रोजगार, सीखने- सिखाने के स्तर को ऊपर उठने के लिए कई सिफारिशें की गई थीं। संयुक्त राष्ट्र में विश्व शिक्षक दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए साल 1994 में 100 देशों के समर्थन से यूनेस्को की सिफारिश को पारित कर दिया गया। इसके बाद 5 अक्टूबर 1994 से अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *