• Wed. Mar 11th, 2026

हरली पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार शिविर में 817 मामले आए 189 हुए निष्पादन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 11, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के हरली पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार शिविर का आयोजन मुखिया कविता देवी की अध्यक्षता में की गई। शिविर का संचालन प्रखंड को ऑर्डिनेटर आशीष कुमार एवं कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर का मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। सिविल को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार विकास योजनाओं का झारखंड में गंगा बह रही है। सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा अंतिम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कई ऐसे भी योजना है जो लोगों को लाभ दी जा रही है। शिविर में कुल 817 मामले आए जिसमें ऑन द स्पॉट 187 मामले निष्पादन किए गए। जबकि 630 मामले को संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। इसमें 512 अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन 21,पशु शेड 82,बिरसा सिंचाई कूप 12, धोती साड़ी योजना से 70 वितरण किया गया,वहीं कंबल वितरण 20, स्वास्थ जांच एवं दवा वितरण 62,नेत्र जांच 2, सावित्रीबाई फुलो योजना 4, किसान क्रेडिट कार्ड 1,आधार के लिए 20 अन्य आवेदन प्राप्त हुआ।मौके पर जिप सदस्य सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य कौशिला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि सुरेश महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार, संतोष राणा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज,प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार, बीपीओ हीरो महतो,अरुण पासवान, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका रुखसाना परवीन पवन कुमार,आनंद कुमार,विवेक कुमार,सुबोध कुमार सिंह,सहिया साथी,सहिया दीदी,आंगनबाड़ी सेविका सहित स्वास्थ्यकर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *