
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। हजारीबाग लोकसभा से कांग्रेस पार्टी व इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी जेपी पटेल जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत बड़कागांव प्रखंड का दौरा किया गया । कार्यक्रम का शुरुआत पंकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान मंदिर में माथा टेक कर किया इस दौरान कांग्रेस व झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ फूलमाला पहनाकर प्रत्याशी का स्वागत किए तत्पश्चात रोड शो करते हुए पकरी बरवाडीह ,बड़कागांव आदि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों गांवों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में आगामी 20 मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव में अपने चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर वोट देने की अपील की । वहीं बड़कागांव मुख्य चौक में संबोधित करते हुए जेपी पटेल ने कहा कि देश के इतिहास में सबसे अधिक इसी सरकार में किसानों ने आत्महत्या की है

आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते हैं कि इस बार 400 पार होगा तो संविधान बदल देंगे,एसटी एससी दलित पिछड़ा का जो संविधान में आरक्षण का व्यवस्था उसे खत्म कर देंगे लेकिन यह आरक्षण का हक बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में दिया है। इसलिए यह चुनाव सांसद चुनने के साथ देश बचाने ,संविधान बचाने ,लोकतंत्र बचाने का चुनाव है ।
वहीं बड़कागांव विधायक जेपी पटेल के समर्थन में वोट मांगते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव में विस्थापन की लडाई मेरा परिवार लड़ते आ रहे हैं इसी का खमियाजा मेरा परिवार भुगत रहा है।और हमने ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाया है एंव विधायक व यहां की बेटी होने के नाते क्षेत्र की सेवा की है ।लेकिन यहां लंबे समय से जीतते आए सांसद ने आपकी बात को दिल्ली में लोकसभा तक नहीं पहुंचाया। आगे उन्होंने कहा कि बड़कागांव पर कंपनियों की गिद्ध दृष्टि है इसे बर्बाद होने से बचाना है तो इस बार के महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट करें वहीं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,जेपी पटेल जिंदाबाद का नारा लगाई।
मौके पर महागठबंधन के घटक दल झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह झामुमो नेता संजीव बेदिया ने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने, हजारीबाग बचाने का चुनाव है और इस बार महागठबंधन के सभी घटक दल कांग्रेस झामुमो ,राजद ,माले व अन्य ने तय किया है कि महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताना है तभी बड़कागांव और हजारीबाग की समस्या का समाधान हो पाएगा ।
इस इस दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेता झमन महतो,बीस सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, सुरेश महतो,चन्दर साव,जमाल सागर, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता,जमाल सागीर, कुलेश्वर राम, मोहम्मद शमशेर ,रविन्द्र गुप्ता,दीपक करमाली ,संजय राम, प्रभु राम,दिनेश कुमार उर्फ दिपु साव,बाबुलाल साव,शंकर रजक सहित झामुमो कांग्रेस व गठबंधन दल के अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
