
हजारीबाग यूं तो हर पर्व और खुशियां बड़े ही धूमधाम से अपने शहर हजारीबाग में मनाई जाती है। इसी बीच बाल दिवस के शुभ अवसर पर शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग ने महेश सोनी चौक स्थित जैन मिडिल स्कूल के बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया। विद्यालय के कुल 40 से भी अधिक बच्चे बाल दिवस के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों के बीच ड्राइंग कॉपी, पेंसिल, रबर, चिप्स, फल एवं कई सामानों का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिल रही थी। विद्यालय के सभी बच्चे पूरी अनुशासन का पालन करते हुए बेहद अच्छे तरीके से लाइन लग कर सामान प्राप्त कर रहे थे।

कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, वरिष्ठ सदस्य जय प्रकाश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, डॉ वी वेंकटश, सनी देव, विकास कुमार,अतिशय जैन, अजीत चंद्रवंशी, सिद्धांत मद्धेशिया सहित कई लोग ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के लिए खुशियों का पल है। बच्चे ही, देश के भविष्य होते है। बाल दिवस पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस के दिन बनाया जाता है। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बालदिवस सभी बच्चों के लिए खास दिन होता है।
वरिष्ठ सदस्य जय प्रकाश खण्डेलवाल ने कहा कि विद्यालय के 40 से भी अधिक बच्चों के चेहरे पर खुशी देख, मन काफी प्रसन्न हुआ। बच्चों ने कविताएं सुनाई, हमने बच्चों के बीच ड्राइंग कॉपी, पेंसिल, रबर, चिप्स, फल एवं कई सामानों का वितरण किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
