
हजारीबाग

हजारीबाग

शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के संग हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मकर संक्रांति का महापर्व मनाया। इस पूर्व सभी लोगों ने गौ माता की सेवा कर उन्हें गुड,चोकर खिलाया। गौशाला में कार्य कर रहे 45 कर्मचारियों के बीच चूड़ा,गुड,तिलकुट सहित अन्य सामान का वितरण किया गया …
मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि गौशाला में इनकी सेवा एक अतुलनीय है जिस तरह गौ माता यह लोग सेवा करते है हमें भी इनकी उतनी ही ध्यान रखनी चाहिए इसी को देखते हुए आज गौशाला परिसर में हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा मकर संक्रांति पर चूड़ा,गुड, तिलकुट एवं अन्य सामान का वितरण किया साथ ही साथ सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी कहा कि मीठी बोली मीठी जुबान मकरसंक्रांति का है ये ही पैगाम।
मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सभी कर्मचारी बंधुओं को बताया गया की मकर संक्रांति एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है यह भारत में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है तथा यह हर साल 14 एवं 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह त्यौहार भारत का एक प्रमुख त्यौहार मे से है जो पूरे उत्साह से मनाया जाता है। यह त्योहार एक पारंपरिक त्यौहार जो की उत्तरायन के नाम से भी जाना जाता है| इस दिन लोग तिल, गुड़, रेवड़ी से बने पदार्थ खा कर आनंद उठाते हैं और पतंग भी उड़ाते है…
मौके पर :- संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास केसरी,प्रमोद खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, विकाश तिवारी उदित तिवारी एवं सतेंद्र सिंह डॉ वी वेंकटेश, वसंता लक्ष्मी सहित कई लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
