
हजारीबाग।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या नगरी में भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी कार्यक्रम के बीच हजारीबाग शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में भव्य दीप उत्सव का आयोजन किया गया। 1008 दीप से गौशाला के प्रांगण को सजाया गया। जिसे पूर्व राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर आरती किया गया। वही गौशाला कर्मचारियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गौशाला के समस्त कर्मचारियों के साथ आसपास क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे सभी ने दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाया। अंत में सभी के बीच लड्डू महा प्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन सभी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। 500 वर्षों के बाद यह दिन आया है। साथ ही कहा कि गौशाला के कर्मचारियों के साथ इस उत्सव को मना कर काफी अच्छा लगा।
मौके पर :– संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, जय प्रकाश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल विकाश तिवारी, डॉक्टर वी वेंकटेश, पन्ना लाल जैन, शोभा जैन, लता जैन, वर्षा जैन, वसंता लक्ष्मी, प्रिशा जैन एवं उदित तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
