
झारखंड के भाजपा विधायक दल के नेता सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी मंगलवार को चतरा से रांची जाने के क्रम में हजारीबाग परिषद और सभागार पहुंचे जहां हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने पहुंचकर उनका हजारीबाग में स्वागत किया। यहां विधायक मनीष जायसवाल ने उनके साथ झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात और भाजपा संगठन को लेकर लंबी चर्चा- परिचर्चा की। भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने यहां बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी बड़े ही सहजता से मुलाकात की ।

मौके पर अमर कुमार बाउरी ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक हालात पर कहा की चंपई सोरेन सरकार जो अबतक अपना मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई उससे राज्य के विकास की परिकल्पना करना बेकार है ।

मौके पर विशेषरूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मिकी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, कमांडो सिक्योरिटी सर्विस के संचालक टुनटुन सिंह, भाजपा नेता टोनी जैन, अमित कुमार सिंह, आनन्द साहा, सुमन राय, राजकरण पांडेय, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
