• Fri. Jan 2nd, 2026

हजारीबग बी0एस0एफ0 मैरू कैम्प में ”संविधान दिवस” का आयोजन 

ByAdmin Office

Nov 26, 2022

 

भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्य स्मृति को यादगार के रूप में मनाने के लिए वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनानेे की घोषणा की गई। इसके पश्चात 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जो कि भारतीय संविधान के अनुसार चलता है भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है जो कि लचीला और कठोर भी है।
इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत पूरे देश में सीमा सुरक्षा बल के सभी इकाई में ”संविधान दिवस” का आयोजन कर समस्त सीमा प्रहरीयों को शपथ दिलाई गई । श्री पी0 एस0 बैंस, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प हजारीबाग द्वारा 8वें संविधान दिवस के अवसर पर सामरिक भवन में विशेष समारोह आयोजित कर आज दिनांक 26 नवंबर को प्रातः 1100 बजे, सभी कार्मिको को शपथ दिलवाई, इस अवसर पर मेरू कैंप के सभी अधिकारी, प्रशिक्षु अधिकारी, अधिनस्थ अधिकरी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी कार्मिक को सुनाई एवं सभी कार्मिको को शपथ दिलाई व अपने संबोधन में कहा कि संविधान के स्त्रोत “हम भारत के लोग” यानि भारत की जनता वो शक्ति है जो संविधान को शक्ति प्रदान करती है साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक एवं गणराज्य ये पांच शब्द हमारे संविधान के स्वरूप को दर्शाते है एवं न्याय स्वतंत्रता, समता, व्यक्ति की गरिमा एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता इसके उद्देश्य को दर्शाते हैं। संविधान दिवस मनाना हमे हमारी मौलिक जडो से जोडता है साथ ही हमे देश को नियंत्रित करने वाले संविधान के मूल्य का एहसास कराता है। संविधान किसी भी देश का मौलिक कानून है जो सरकार के विभिन्न अंगों की रूपरेखा और मुख्य कार्य का निर्धारण करता है साथ ही सरकार और देश के नागरिकों के बीच संबंध स्थापित करता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *