
गोविंदपुर (धनबाद): हंसराज हॉस्पिटल के सहयोग से जगत जननी माँ दुर्गा मंदिर, छठ तालाब, गोविंदपुर परिसर में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हंसराज हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार (एम.बी.बी.एस., एम.एस. – नेत्र रोग) ने अपनी टीम के साथ मरीजों की जाँच की।
शिविर में कुल 110 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जाँच की गई। जाँच के दौरान 40 मरीज मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए गए, जबकि 50 मरीजों की चश्मे के लिए दृष्टि जाँच की गई। इसके अलावा 8 मरीज अन्य नेत्र रोगों से पीड़ित पाए गए, जिन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि हंसराज हॉस्पिटल की ओर से 500 जरूरतमंद मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से समय-समय पर आँखों की जाँच कराने तथा नेत्र संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की।

समाजसेवी गोविंद राय ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना उनका उद्देश्य है। आगे भी जनहित में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा इस जनसेवा के कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया
मौके पर बलराम प्रसाद साव, श्री दिनेश राय, ओम प्रकाश बजाज, अमित बजाज, मनीष अग्रवाल, गौतम कुमार, अजय दास, सोमन दास, राज रंजन झा, सतबीर सिंह उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
