
रिपोर्ट – नरेश विश्वकर्मा
निरसा : झारखंड के जन्मदाता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के 100वां जन्मदिवस के अवसर पर निराशा विधानसभा क्षेत्र के गुंडुवा मोड पर उनके आदम कद प्रतिमा पर झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री गोस्वामी ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय महतो हमेशा झारखंड के शोषित पीड़ित विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का काम किया था लेकिन आज झारखंड राज्य बने हुए 23 साल पूरा हो गया लेकिन उनके सपना को पूरा नही किया जा सका।

झारखंड आज भी शोषण मुक्त नहीं बना जो भी झारखंड में झारखंड बनने के बाद सत्ता में आए सभी ने झारखंड को लूटने का काम किया ।
स्वर्गीय महतो कभी भी धर्म जाति की राजनीतिक नहीं किया उन्होंने सबको साथ लेकर चलने का काम किया था श्रद्धांजलि समारोह में विमल गोराईं सुंदरलाल मोहाली रोहित कुमार रविदास, रूपेश ,डा सुरेश टूरी, मोहम्मद याकूब। मोहाली मंटू बाउड़ी मनोज मुर्मू, कैलाश चंद्र बाउड़ी ,जिया महतो, तपन दास, सुनील मरांडी, मोतीलाल भंडारी सहित कई कार्यकर्ता स्वर्गीय महतो के प्रतिमा पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी ।
उनके यादगार में 1 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
