• Mon. Apr 6th, 2026

स्व कॉमरेड करमू महतो की 15 वीं पूण्य तिथि मनाई गई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 8, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

पुटकी। मुनीडीह के भटिंडा फॉल स्थित मंझलाडीह हीरक चौक का नामकरण स्वर्गीय कॉमरेड करमू महतो चौक करते हुए स्व महतो की 15 वीं पूण्य तिथि पर बुधवार को करमू महतो की मूर्ति का अनावरण उनके पत्नी कौशल्या देवी, सुरेश, नरेश अजित महतो ( तीनों पुत्र ) एवं मासस के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद पप्पू ने संयुक्त रूप से किया।

पप्पू ने कहा कि कॉमरेड करमू महतो आजीवन लाल झंडा के एक सच्चे व ईमानदार सिपाही रहे। श्रधांजलि देने वालों में सुभद्रा देवी एवं कुंती देवी ( दोनों पुत्री ), पूर्व विधायक आनन्द महतो, जेबीकेएसएस अध्यक्ष जयराम महतो,आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो , प्रमुख आरती देवी ,मुखिया चक्रधर महतो, संदीप महतो, राजकुमार नपित, शिवचरण महतो, बिनोद महतो,अशोक महतो, सतीश महतो, मदन महतो, कपूर रवानी व अन्य शामिल थे। इस अवसर पर शाम को छऊँ नृत्य, झुमर का भी आयोजन किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *