• Sun. Mar 15th, 2026

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण रसायन और उर्वरक मंत्री ने कहा जल्द ही सिंदरी आऊंगा, तारा देवी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2023

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण,रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से सिंदरी के इन्द्रजीत महतो जी के धर्मपत्नी,भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी के नेतृत्व में सिंदरी में हर्ल कंपनी में स्थानीयता के नियोजन से सम्बंधित मुद्दों को लेकरशनिवार को एक प्रतिनिधि मंडल विभिन्न मुद्दों को लेकर मिला।
रोजगार में स्थानीयता को प्राथमिकता दिया जाए,
स्थानीय मजदूर जो पहले से निर्माण कार्य में लगे थे, उनको प्राथमिकता के रूप में नियोजित दिया जाय।
हर्ल कारखाने के 12 किलो मीटर के दायरे में सि एस आर के माध्यम से विकास की जाए।

को-ऑपरेटिव संस्था के माध्यम से स्थानीय संवेदकों को कार्यो में प्राथमिकता दी जाए।
समिति में झारखण्ड के पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री अमर चंद्र बाउरी ने भी अन्य मुद्दों को रखा,भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बलदेव महतो भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला के महामंत्री नित्या नंद, भारतीय मजदूर संघ के हर्ल प्रभारी समिर बाउरी शत्रुघ्न महतो उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया जी ने संज्ञान में लेते हुए कड़े रुख अपनाये और कहा की सिंदरी में कंपनी चल रही है, उसमें स्थानीय लोगो को प्राथमिकता एकदम मिलनी चाहिए और इसके हम पक्षधर भी हैं।
मंत्री महोदय ने
तुरंत फ़ोन कॉल के माध्यम से अपने विभाग को सचेत करते हुए कहां की अगर वहां किसी प्रकार की लापरवाही चल रही है और स्थानीय जनप्रतिनिधि को नहीं सुना जा रहा है तो अभी किसी भी प्रकार की नियोजन को रोका जाय। अभी व्यस्तंम होने के कारन नहीं आ पा रहा हूँ, परन्तु जल्दी ही कार्यो की निपटारा कर वहां आऊंगा और क्या गड़बड़ी चल रही है उसकी जानकारी अपने स्तर से लूंगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *