
अंतर्कथा : बरही/ पंचम पाण्डेय

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की 160वी जयंती पूरे धूमधाम के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि यह दिन पूरे भारत में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद समस्त भारत को जगाते हुए कहा था कि हमें सदैव अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। उनके द्वारा शिकागो अधिवेशन में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए दिया गया उनका भाषण सर्वप्रिय रहा। उन्होंने शिक्षा और शिक्षार्थी दोनों को एक दूसरे का पूरक बताया और कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति का सोच और विचार बदलते हुए हम पूरे समाज का आमूलचूल परिवर्तन कर सकते हैं। इस अवसर पर सीसीए इंचार्ज राजेश सिन्हा ने कहा कि स्वामी जी का जीवन सबों को प्रेरित करते रहा है। उन्होंने सदैव भारतीयों को अपनी अस्मिता की पहचान कराई।सुधीर कुमार ने कहा कि हमें अपनी उर्जा का प्रयोग स्वयं एवं समाज को जगाते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ने में प्रयोग करने का है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसके अंतर्गत आराध्या, इशिता, प्रणिता, कुमार अनीश ने भी स्वामी जी के जीवन को सबके सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिस में जज की भूमिका शशांक सिंहा और अमित कुमार के द्वारा निभाई गई। छायांकन और कला में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका लल्लन यादव के द्वारा निभाई गई। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बुशरा नूरी, द्वितीय स्थान श्रुति चौधरी और तृतीय स्थान आकृति सिन्हा और कुंदन विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदनी कुमारी, द्वितीय स्थान सोनी कुमारी और तृतीय स्थान निधि कुशवाहा ने प्राप्त किया। इन छात्र-छात्राओं के द्वारा प्राप्त किया गया। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि हमें सदैव अपनी कर्मठता की पहचान करते हुए स्वयं एवं समाज के विकास के लिए तत्पर रहना है। एक सुशिक्षित छात्र ही एक सुशिक्षित समाज का विकास व निर्माण कर सकता है। स्वामी जी के द्वारा दिया गया निर्देश वेद और उपनिषद के साथ-साथ योग और दर्शन में भी हमारा मार्गदर्शन करता है। इनके विचार प्राचीन काल से ही भारत को सही मार्ग दिखाते हुए सही पथ पर प्रशस्त करता रहा है ।आइए हम सब मिलकर स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए भारत के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
