• Thu. Nov 5th, 2026

स्वर्गीय सुनील प्रसाद फुटबॉल टूर्नामेंट पर बटुका का कब्जा

admin's avatar

Byadmin

Nov 5, 2026
crescent ad

 

 

बड़कागांव – प्रखंड के सांढ़ पंचायत अंतर्गत शिवाडीह स्थित कुशवाहा खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय सुनील प्रसाद फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को न्यू स्टार बटुका और एफसी पिपराडीह के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में न्यू स्टार बटुका की टीम ने 3-1 गोल से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। आयोजन समिति एवं ग्रामीण कुशवाहा समाज शिवाडीह के सदस्यों ने गाजे-बाजे और फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंचल अधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष भीखन महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, सचिव बासमती कुमारी, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, एसआइ अभिषेक कुमार एवं राकेश खवास उपस्थित थे।

 

मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। दोनों टीमों ने बेहतर खेल भावना के साथ संघर्षपूर्ण मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कुशवाहा खेल मैदान को हरसंभव सुविधायुक्त बनाने की घोषणा करते हुए क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने का भरोसा दिलाया।

 

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। मंच संचालन कार्तिक कुमार प्रसाद ने किया, जबकि मैच में रेफरी की भूमिका आरिफ वकार उर्फ शहंशाह ने निभाई।

 

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम अध्यक्ष खिरोधर कुमार, सचिव वास्तु प्रसाद दांगी, कोषाध्यक्ष मुकुलदेव कुमार एवं खेल मंत्री टेकलाल प्रसाद सहित शिवाडीह के ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मुखिया पारसनाथ प्रसाद, समाजसेवी भवानी प्रसाद दांगी, सबुर महतो, लालदेव महतो, विनोद प्रसाद, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, अजीत प्रसाद, अजीत कुमार, निरंजन प्रसाद, मुकुलदेव प्रसाद, कार्तिक महतो, रामचरित प्रसाद, दिनेश कुमार एवं वासुदेव प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *