
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा । बेरमो के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार एवं इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर निरसा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों ने जगह-जगह श्रद्धांजलि दी। वही श्यामल सरकार ने कहा स्वर्गीय राजेंद्र बाबू पूरे देश के मजदूर केप्रतीत बहुत चिंतन करते थे। और पूरे भारत वर्ष में वह मजदूरों के मसीहा थे,खासकर कोयला उद्योग के मजदूर उनको कभी भी जब तक जिंदा रहेंगे उनको नहीं भूल सकते हैं,क्योंकि राजेंद्र बाबू का कोयला मजदूरों के लिए विशेष रूप से उनका मतलब आगे कैसे वह बढ़े और किस तरह से उनको उनके वेजेस के बारे में उनके सुख सुविधा के बारे में उनके स्वास्थ्य के बारे में जितना ख्याल वह रखते थे। आज कोयला मजदूर जब तक कोयला उद्योग रहेगा और जब तक कोयला मजदूर रहेंगे और पूरे देश के मजदूर उनको कभी भी भूल नहीं सकता है। आज पूरा हिंदुस्तान का मजदूर जमात आज उनके चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का हम लोगों ने संकल्प लिया और राजेंद्र बाबू जब तक सूरज चांद रहेगा,राजेंद्र बाबू का नाम रहेगा और पूरे देश के मजदूर जमात उनको कभी नहीं भूल सकता है राजेंद्र बाबू बराबर याद किए जाएंगे और हम लोग उनको कभी भी भूल नहीं सकते। कांग्रेसियों व सभी ट्रेड यूनियन ने हर पंचायतो में जगह-जगह खीर की प्रसाद वितरण किया गया। बोला आज राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर खीर की प्रसाद वितरण किया गया । मौके पर श्यामल कुमार सरकार,सदन सिंह,दुर्गा दास,उपेंद्र सिंह,शशि भूषण तिवारी,जोगेस प्रसाद त्रिपाठी,जेपी यादव,आशीष सरकार,हरेंद्र सिंह,कृष्ण सिंह,राजू खान,रामवृक्ष यादव,धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार पांडे,संजय पालिक, जगदीश शर्मा,गणेश धर,शिवाकांत पांडे,संतोष राय,काशी नॉर्थ क्वेरी, रिंकू कुमारी,जेदेव पात्रा,रमेश प्रसाद,मदन मेहता,सुभाष झा,निश्चित मुखर्जी,विक्रम सिंह,जय कुमार,संतोष घोष,राकेश सिंह,सत्यम सिंह,शुभम सिंह,अमन रजक,शुभम महतो,विजय दास,इसके अलावे अनोको कार्यकर्ता मौजूद है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
