
*चाईबासा* : प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को भारत की महामहिम राष्ट्रपति को पत्र प्रेषित कर झारखंड के वरिष्ठ आदिवासी नेता, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई को मरणोपरांत “पद्मभूषण” सम्मान प्रदान करने की मांग की है।अपने पत्र में त्रिशानु राय ने कहा है कि स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई झारखंड, विशेषकर कोल्हान क्षेत्र की जनता के सर्वमान्य जननेता थे।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज, वंचित वर्गों तथा क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए समर्पित किया। वे कई बार लोकसभा एवं विधानसभा के सदस्य रहे और जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली ढंग से उठाने का कार्य किया।

श्री राय ने कहा कि बागुन सुम्बरुई ने आदिवासी अस्मिता, संस्कृति तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की भावना उन्हें आम जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाती थी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित कर दिया, जिसके कारण वे आज भी लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत बने हुए है

पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई के असाधारण सामाजिक एवं सार्वजनिक योगदान को देखते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्मभूषण” से मरणोपरांत सम्मानित किया जाना चाहिए।
इससे न केवल उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी, बल्कि आदिवासी समाज, झारखंड और देशभर के नागरिकों की भावनाओं का भी सम्मान होगा। श्री राय ने महामहिम राष्ट्रपति से इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई को मरणोपरांत “पद्मभूषण“सम्मान प्रदान करने का अनुरोध किया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
